हमारा उद्देश्य : सही समय, उचित निवेश समयावधि, सीमित जोखिम एवं उचित मुनाफा कमाना

Monday, February 18, 2008

2008-09 के लिये स्टॉक्स की सिफरिश

कुछ चुनिन्दा स्टॉक्स जो आपको 1 साल के समय में अच्छा खासा मुनाफा दे सकते हैं। बाजार के उतार चढाव को भूल कर इन स्टॉक्स में दीर्घ अवधि के लिये निवेश कर, हर गिरावट में इनका संचय कर सकते हैं।
आर.बी.आई. क्रेडिट पॉलिसी ने एक बार फिर भारतीय निवेशक को निराश किया है। चुनाब के साल में आप क्यों? रेट कट की उम्मीद कर रहे हैं, ऐंसे निर्णायक समय में कौनसी सरकार मुद्रास्फीति दर बढते देखना चाहेगी। आने बाला आम बजट भी निवेशक को निराश ही करेगा। अच्छा होगा इसके लिये अभी से तैयार रहें।
भारतीय शेयर बाज़ार शॉर्ट सेलिंग की बजह से फरबरी माह की शुरूआत से ही अस्थिरता दिखा रहा है। आगे भी सेबी की नई शॉर्ट सेलिंग नीति के चलते 500-600 अंकों का उतार चढाव सामान्य बात हो जायेगी।
क्या होगा? यदि अमेरिकन फेडरल आगे रेट कट की घोषणा न करे, भारतीय शेयर बाज़ार और टूटेगा। नया निवेश करने से पहले आम निवेशक इस निर्णायक फैसले का इंतजार कर सकते हैं।

दीर्घ अवधि निवेश के लिये कुछ अच्छे स्टॉक्स
1. Reliance Communications :
- GSM की दौड में इसके ग्राहक बढ सकते हैं।
- अफवाह है’ कि apple इसे iphone का ठेका दे सकता है, जिससे इसके high end ग्राहक बढ सकते हैं।
- एग्रेसिव मेनेजमेंट काबिलियत के चलते दूसरे नेटवर्क से ग्राहक हथियाने में ये किसी भी हद तक जा सकता है।
- ये अमेरिकन बाजार तंत्र पर ज्यादा निर्भर नहीं है, वल्कि गिरता डॉलर इसकी आमदनी बढा सकता है।
- भारतीय टेलीकॉम स्टोरी अभी और कुछ दिन चल सकती है।
2. Reliance Petrolium :
- यह स्टॉक इस समय एक बैंक फिक्स डिपॉजिट की तरह है।
- यह अपना सही मूल्य रिफायनरी शुरू होने के 2-3 महिने पहले दिखा सकता है, अभी आप इसके शॉर्ट टर्म उतार चढाव न देखें।
3. Glenmark Pharma, Educomp Solutions, Divis Lab :
- इन सभी ने अपने बहुत बढिया नतीजे घोषित किये हैं।
- पिछ्ले 2 साल से ये सभी बहुत बढिया प्रदर्शन कर रहे हैं।
- इनकी उच्च P/Es अच्छा संकेत है, हर करेक्शन पर इन्हें खरीद सकतें हैं।
4. Wockhardt :
- आने बाला IPO इस स्टॉक का भाव बढा सकता है।
- लघु-मध्यम अवधि के निवेशकों के लिये ये एक अच्छा स्टॉक है।
5. L&T :
- उच्च मूल्यांकन के कारण जोखिमप्रिय निवेशकों के लिये बहुत अच्छा स्टॉक है।
- 2010 में इसका डिमर्जर दीर्घ अबधि के निवेशकों को निश्चित लाभ देगा।
- लघु-मध्यम अवधि के निवेशकों के लिये ये जोखिमभरा स्टॉक है।
6. Reliance Industries :
- 2500 के नीचे इसे संचित कर, 1 साल निवेशित रहने पर यह अच्छा लाभ दे सकता है।
- Reliance Retail एवं Reliance Life Sciences आने बाले दिनों में बाज़ार मे लिस्ट हो सकते हैं।
7. Welspun Gujarat :
बाज़ार के उतार चढाब के बावजूद ये सबका पसन्दीदा स्टॉक है, इसके जैंसा मौलिक रूप से सशक्त स्टॉक कभी नकारात्मक परिणाम नहीं दे सकता।
8. मेटल सेक्टर में आपको Jindal Steel एवं शिपिंग सेक्टर में ABG Shipyard खरीदने की सलाह है।
9. फायनेंसियल सेक्टर में IDFC एक चुनिन्दा स्टॉक है। यदि थोडा जोखिम लें तो IFCI भी अच्छा निर्णय होगा। यदि बेंकिंग स्टॉक्स मे और थोडा करेक्शन हो तो ICICI एवं Axis Bank खरीद सकते हैं।
10. BHEL एवं ACC दीर्घ अवधि के निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

No comments: