हमारा उद्देश्य : सही समय, उचित निवेश समयावधि, सीमित जोखिम एवं उचित मुनाफा कमाना

Sunday, February 17, 2008

आई.टी. स्टॉक्स से अभी दूर रहें

सस्ते मूल्यांकन की बजह से पिछले दिनों आई.टी. स्टॉक्स में भारी खरीदी देखी गई है। यदि आप एक अति लघु निवेषक (एक सप्ताह से कम समय) नहीं है, तो बेहतर है कि आई.टी. स्टॉक्स से अभी दूर रहें।
क्यों आई.टी. स्टॉक्स अभी न ख़रीदें?
Ø आई.टी. स्टॉक्स ने अभी भी अमेरिकन मन्दी की पूरी मार नहीं झेली है।
Ø आई.टी. स्टॉक्स मूल्यों में अब तक की गिराबट अमेरिकन डॉलर का भाव गिरने की बजह से है, मार्च में सम्भावित एक और अमेरिकन रेट कट के बाद डॉलर का भाव अभी और गिरने की सम्भावना है।
Ø आई.टी. स्टॉक्स अभी अमेरिकन अर्थव्यवस्था में मन्दी की असली मार तब झेलेंगे जब आने बाली तिमाही में अमेरिकन कम्पनियॉं अपने आई.टी. खर्च कम करेंगी।
Ø आई.टी. कम्पनियॉं अमेरिकन अर्थव्यवस्था में मन्दी का सामना करने का कोई साकार कदम नहीं ले रही हैं, उन्हें अपने वेतन खर्च में 20-30% की कमी एवं कर्मचारीयों की संख्या में कमी करना चहिये।
Ø अगर आई.टी. कम्पनियॉं इस मन्दी से उबरने की तैयारी अब भी नहीं करेंगी तो उन्हैं एक और 2000-01 देखना पडेगा।
कौनसा आई.टी. स्टॉक अच्छा है? सत्यम कम्प्यूटर अमेरिकन डॉलर और अमेरिकन अर्थव्यवस्था में मन्दी के सामने अच्छी स्थिति में है। मेरे विचार से वित्तीय वर्ष 2008-09 आई.टी. कम्पनियों के लिये सबसे बुरे प्रदर्शन का साल होगा। मध्यम एवं दीर्घ अवधी के निवेषक आई.टी. स्टॉक्स से दूर रहें।

No comments: